fbpx मॉनसून के मौसम का आनंद उठाएं गांधीसागर के खूबसूरत स्थानों पर

मॉनसून के मौसम का आनंद उठाएं गांधीसागर के बेहद ही खूबसूरत स्थानों पर

wave-pattern-2
Getting your Trinity Audio player ready...

अगर यह कहा जाए की मॉनसून का मौसम भारत की खूबसूरती में चार चाँद लगाता है, तो गलत नहीं होगा। भारत में ऐसी कई जगहें हैं जहाँ बारिश के मौसम में घूमना बिलकुल एक लाइफटाइम एक्सपीरियंस जैसा होता है और ऐसी ही एक जगह है गांधीसागर। मध्य प्रदेश का एक अभिन्न हिस्सा, गांधीसागर अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर है। हाल ही में हुए गांधीसागर फ्लोटिंग फेस्टिवल के चलते कई पर्यटकों ने गांधीसागर की खूबसूरती को और भी नज़दीक से महसूस किया और मंत्र-मुग्ध हुए। इसी खूबसूरती का बारिश के मौसम के दौरान अनुभव करना एक अलग ही एक्सपीरियंस हैं। हालांकि जब बात गांधीसागर घूमने की आती है तब अक्सर लोग यह तय नहीं कर पाते की गांधीसागर में कहाँ जाकर मॉनसून का और बेहतर तरीके से आंनद लिया जाए। इस ब्लॉग में हम आपको गांधीसागर की कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताएँगे जो की बारिश के मौसम में हरियाली से ढक जाती हैं एवं और भी ज़्यादा खूबसूरत हो जाती हैं।

चंबल नदी

गांधीसागर क्षेत्र में बहने वाली चंबल नदी का दृश्य मॉनसून के दौरान अद्भुत होता है। मॉनसून के मौसम में यह नदी अपने पूरे प्राकृतिक रूप में होती है, जिसमें पानी की धाराओं का बहाव और पूर्णता शामिल होती है। आप चाहें तो चंबल नदी के किनारे घूम भी सकते है, घूमने के दौरान आपको खूबसूरत पक्षियों का अद्भुत नज़ारा देखने का मौका भी मिल सकता है।

Jangidno2, CC BY-SA 3.0, via Wikimedia Commons

गांधीसागर वन्यजीव अभयारण्य (गांधीसागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी)

गांधीसागर वन्यजीव अभयारण्य मॉनसून के समय पूरी तरह से हरियाली में ढक कर और भी सुन्दर हो जाता है। यह अभयारण्य विभन्न वनस्पतियों एवं वन्यजीवों के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ आप तरह-तरह के प्राकृतिक जीवों को देख सकते हैं, जैसे की बाघ, चिंकारा, चित्तीदार हिरण, नीलगाय, तेंदुआ, धारीदार लकड़बग्घा, आदि। जलाशयों में मगरमच्छ, मछलियों, एवं कछुओं की भी अच्छी आबादी है। इसके अलावा यहाँ आपको अनेक प्रकार के पक्षियों को देखने का मौका भी मिल सकता है। इस अभयारण्य में घूमकर आप निश्चित ही प्रकृति का आनंद ले सकते हैं।

गांधीसागर बांध

गांधीसागर बांध मंदसौर में चंबल नदी पर बना है एवं मॉनसून के मौसम में इसका दृश्य अपने आप में दिव्य होता है। बांध की ऊचाई से नीचे गिरने वाली पानी की धाराओं का नज़ारा आपको वास्तविकता से अलग ही अनुभव प्रदान करता है। इसी के साथ-साथ आपको बता देना चाहेंगे की गांधीसागर बांध मध्य प्रदेश के प्रमुख बांधों में से एक है।

चतुर्भुज नाला

चतुर्भुज नाला गांधीसागर क्षेत्र का एक अगला महत्वपूर्ण आकर्षण है। इस नाले के रॉक शेल्टर्स में दुनिया की सबसे लंबी (लगभग पाँच किलोमीटर लंबी) ऐतहासिक शैलचित्र श्रृंख्ला मौजूद है। इस श्रृंख्ला में तक़रीबन ढाई हजार से भी ज्यादा शैलचित्र मौजूद है। मॉनसून के दौरान प्राकृतिक सौंदर्य के बीच इस नाले का दृश्य अद्भुत होता है।